
Hindustan Copper Ltd. (HCL) भारत की एकमात्र vertically integrated copper producing PSU company है, जो mining से लेकर refining तक का पूरा काम करती है। Copper की demand electric vehicles, renewable energy और infrastructure projects के कारण बढ़ रही है, जिस वजह से यह stock investors के बीच चर्चा में बना हुआ है।
Fundamental Analysis ( फंडामेंटल एनालिसिस )
- Market Capitalization: ₹ 55,391 Cr.
- Debt: ₹ 142 Cr.
- P/E Ratio: 96.5
- Price to Book (P/B): ₹ 30.9
- ROE (Return on Equity): ~19%
- ROCE : 23.8%
- Sales growth 3Years : 4.36 %
- Profit Var 3Years: 7.5%
Insight (मुख्य निष्कर्ष)
Hindustan Copper Ltd. एक strategic PSU company है, जो copper जैसे critical metal में भारत में monopoly position रखती है। कंपनी वर्तमान में लगभग debt-free है, जिससे इसकी balance sheet मजबूत है।
Technical Analysis (टेक्निकल एनालिसिस)
Hindustan Copper Ltd. के long-term chart को देखें तो यह stock ने पिछले कई वर्षों में एक high volatility वाला बड़ा cycle और फिर strong recovery trend दिखाया है।
1) शुरुआती तेज़ उछाल (Jan 2010)
जनवरी 2010 में Hindustan Copper Ltd. का स्टॉक लगभग ₹329.40 के आसपास open हुआ। इसी महीने stock ने तेज़ी दिखाते हुए ₹658 का high बनाया, लेकिन इसके बाद इसमें लगातार गिरावट शुरू हो गई।
2) लंबा Downtrend Phase
High बनाने के बाद stock ने धीरे-धीरे कमजोरी दिखाई और लगातार lower low बनाते हुए एक long-term downtrend में चला गया। इस phase में investor sentiment कमजोर रहा और stock कई सालों तक दबाव में रहा।
3) Bottom Formation (Jan 2020)
जनवरी 2020 में stock ने ₹18.25 का lowest low बनाया। यह level stock के लिए एक major bottom साबित हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे इसमें recovery शुरू हुई और trend reversal के संकेत मिलने लगे।
4) Trend Reversal और Recovery Rally
2020 के बाद stock ने धीरे-धीरे higher low और higher high बनाना शुरू किया, जो एक clear संकेत है कि stock का long-term trend अब bullish हो चुका है। इस recovery में copper demand, commodity cycle और PSU theme का भी strong role रहा।
5) Current Status (Jan 2026)
वर्तमान में (जनवरी 2026) stock लगभग ₹561 के आसपास ट्रेड कर रहा है और यह अपने long-term resistance zone यानी All-Time High के काफी करीब पहुंच चुका है।
6) All-Time High Resistance Zone
Hindustan Copper Ltd. का major resistance zone ₹630–₹660 के बीच माना जा सकता है। यह level stock के लिए एक बड़ा breakout zone है।
Conclusion: अगर stock ₹630–₹660 के ऊपर strong closing और अच्छे volume के साथ breakout देता है, तो इसमें next bullish move देखने को मिल सकता है। वहीं अगर stock इस zone से reject होता है, तो short-term में profit booking और pullback की संभावना बनी रहेगी।
Disclaimer
यह लेख केवल शैक्षणिक (Educational) और जानकारी (Informational) उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसमें दी गई जानकारी को investment advice न समझें। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है और कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। किसी भी स्टॉक में निवेश करने से पहले कृपया अपनी स्वयं की रिसर्च करें या SEBI Registered Financial Advisor से सलाह लें। लेखक/वेबसाइट किसी भी प्रकार के लाभ या हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होगी।


